dcsimg

सेरानिडाए ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

सेरानिडाए (Serranidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है। इस कुल में ६५ वंशों के अंतर्गत लगभग ४५० मछली जातियाँ श्रेणीकृत हैं। इसमें समुद्री बैस और ग्रूपर मछलियाँ भी शामिल हैं। सेरानिडाए कुल की अधिकांश मछलियाँ छोटे आकार की हैं (कुछ तो १० सेंटीमीटर से भी कम), लेकिन महान ग्रूपर (Epinephelus lanceolatus) विश्व की सबसे बड़ी हड्डीदार मछलियों में से एक है: यह २.७ मीटर (८ फ़ुट १० इंच) तक लम्बी और ४०० किलोग्राम तक भारी हो जाती है। सेरानिडाए कुल की मछलियाँ विश्वभर के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय सागरों में पाई जाती हैं।[1][2][3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Froese, Rainer and Pauly, Daniel, eds. (2016). "Epinephelus lanceolatus" in FishBase. October 2016 version.
  2. Randall, John E. (1998). Paxton, J.R.; Eschmeyer, W.N., eds. Encyclopedia of Fishes. San Diego: Academic Press. pp. 195–199. ISBN 0-12-547665-5.
  3. Cribb, T. H.; Bray, R. A.; Wright, T.; Pichelin, S. (2002). "The trematodes of groupers (Serranidae: Epinephelinae): knowledge, nature and evolution". Parasitology. 124: S23–S42. doi:10.1017/s0031182002001671.
license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक

सेरानिडाए: Brief Summary ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

सेरानिडाए (Serranidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है। इस कुल में ६५ वंशों के अंतर्गत लगभग ४५० मछली जातियाँ श्रेणीकृत हैं। इसमें समुद्री बैस और ग्रूपर मछलियाँ भी शामिल हैं। सेरानिडाए कुल की अधिकांश मछलियाँ छोटे आकार की हैं (कुछ तो १० सेंटीमीटर से भी कम), लेकिन महान ग्रूपर (Epinephelus lanceolatus) विश्व की सबसे बड़ी हड्डीदार मछलियों में से एक है: यह २.७ मीटर (८ फ़ुट १० इंच) तक लम्बी और ४०० किलोग्राम तक भारी हो जाती है। सेरानिडाए कुल की मछलियाँ विश्वभर के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय सागरों में पाई जाती हैं।

license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक