मूषक या मूष (mouse) एक छोटे आकार का कृंतक होता है जिसके नोकीला थूथन (मुँह), छोटे गोल कान और लगभग शरीर के जितनी लम्बी [[[दुम]] होती है। यह अपनी तेज़ प्रजनन गति के लिए जाना जाता है। मूषक विश्वभर में फैला हुआ है और जहाँ इसे एक ओर अन्न बरबाद करने वाला एक नाशीजीव माना जाता है, वहाँ इसे कुछ संस्कृतियों में पालतू पशु के रूप में भी रखा जाता है।[1] मुख्य रूप से मूषक में निशाचरता देखी जाती है। इनकी दृष्टि कमज़ोर होती है लेकिन सुनने और सूँघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है।[2]
यह दोनों कभी-कभी एक ही प्राणी माने जाते हैं हालांकि कुछ सन्दर्भों में मूषक (mouse) आकार का छोटा और चूहा (rat) आकार का ज़रा उस से बड़ा होता है।[3]
भारत में हिंदू संस्कृति में मूषक को गणेश भगवान का वाहन बताया गया है।
मूषक या मूष (mouse) एक छोटे आकार का कृंतक होता है जिसके नोकीला थूथन (मुँह), छोटे गोल कान और लगभग शरीर के जितनी लम्बी [[[दुम]] होती है। यह अपनी तेज़ प्रजनन गति के लिए जाना जाता है। मूषक विश्वभर में फैला हुआ है और जहाँ इसे एक ओर अन्न बरबाद करने वाला एक नाशीजीव माना जाता है, वहाँ इसे कुछ संस्कृतियों में पालतू पशु के रूप में भी रखा जाता है। मुख्य रूप से मूषक में निशाचरता देखी जाती है। इनकी दृष्टि कमज़ोर होती है लेकिन सुनने और सूँघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है।